लखनऊ: विधानसभा से पहले ही पारित हो चुका विधेयक विधान परिषद से भी हरी झंडी पा चुका है। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2021 अब जल्द ही कानून बन जाएगा। इसके लिए सिर्फ राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार है।
Uttar Pradesh Prohibition of Unlawful Religious Conversion Bill, 2021 passed by the UP Legislative Council
— ANI UP (@ANINewsUP) February 25, 2021
संशोधन को सपा ने किया नामंजूर
इस पर समाजवादी पार्टी ने अपनी नाराजगी जताई। साथ ही विधान परिषद में जबरदस्त हंगामा भी हुआ। जिसके चलते कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी गई। इस कानून को लेकर लगातार विपक्ष अपनी नाराजगी जता चुका है।
मोहसिन रजा ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद पर धर्म संपरिवर्तन विधेयक दोनों जगहों से पास हो चुका है। इसके कानून बनने में सिर्फ एक कदम की दूरी रह गई है। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही यह कानून राज्य में लागू हो जाएगा।
पीड़ितों को मिलेगा न्याय
मंत्री के अनुसार लव जिहाद और इससे जुड़े सभी अवैध काम जल्द ही बंद हो जाएंगे। एक बार कानून बनने के बाद सभी पीड़ितों को न्याय भी मिलेगा। यह कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होगा।
धर्म विशेष या जाति विशेष के साथ कोई अलग व्यवहार नहीं होगा। प्रदेश के सभी 23 करोड़ लोगों को समान नजरिए से देखा जाता है। विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को समुदाय विशेष से ज्यादा प्यार है, इसीलिए उन्हें यह कानून चुभ रहा है।