featured बिज़नेस यूपी साइन्स-टेक्नोलॉजी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग न होने से यात्री परेशान, आखिर क्या है वजह

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग न होने से यात्री परेशान, आखिर क्या है वजह

आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अभी भी फास्टैग की सुविधा नहीं शुरु हो पाई है। सम्बंधित अधिकारियों के अनुसार कुछ कानूनी मुद्दों के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। इसके कारण इधर से गुजरने वाले यात्रियों को ज्यादा वक्त टोल पर बिताना पड़ता है।

कुल तीन टोल पर नहीं है सुविधा

आगरा से नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर तीन टोल पड़ते हैं, इन सभी पर फास्टैग सुविधा अभी भी शुरू नहीं हुई है। जबकि अन्य सभी जगहों पर सरकारी आदेश के बाद फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी को सेफ सिटी बनाने की हो रही तैयारी, लखनऊ की तर्ज पर होगा कायाकल्प

इस पर पड़ने वाले टोल जेवर, मांट और आगरा पर जल्द ही टोल फास्टैग से संचालित होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि मामले पर काम हो रहा है, अगले महीने से सभी तीन टोल फास्टैग के साथ काम करने लगेंगे।

यात्रियों को करना पड़ता है कैश का इस्तेमाल

अभी इन सभी टोल नाकों से गुजरते वक्त यात्रियों को कैश का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसमें समय भी काफी लगता है और अन्य चालकों को भी कई बार असुविधा होती है। इसी समस्या का निदान करने के लिए फास्टैग का चलन शुरु किया गया है। लेकिन अन्य कई सुविधाओं से युक्त यमुना एक्सप्रेस-वे अभी भी फास्टैग के इंतजार में है।

fastag 1 यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग न होने से यात्री परेशान, आखिर क्या है वजह

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी टोल को कैशलेस करके फास्टैग से जोड़ने की योजना बनाई। इसका फायदा समय की बचत के रूप में मिलेगा। अब लंबी लाइन और इंतजार के बिना चंद मिनट में टोल का भुगतान हो जायेगा।

डिजिटल तकनीक के माध्यम से पूरा भुगतान हो जाता है। साथ ही टोल पर फास्टैग के कर्मचारी भी उपलब्ध होते हैं, जो नए कनेक्शन और रिचार्ज जैसी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब और मदद भी करते हैं।

Related posts

लवलीना-सिंधु की प्रतिभा को सीएम योगी का सलाम, ऐसे दीं शुभकामनाएं

Shailendra Singh

सलमान खुर्शीद की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, अब तक इतने शहरों में दर्ज हुए केस

Rahul

जम्मू-कश्मीर की ये महिला पत्थरबाज बनी महिला फुटबॉल टीम की कप्तान

Breaking News