बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सोशल मीडिया पर फैन फोलोइंग बढ़ने पर है। क्योंकि आज के समय में लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है। इसके साथ ही लगातार बढ़ रही फैन फोलोइंग से अभिनेता और अभिनेत्री अपने फैंस का धन्यावाद करते हैं। इसी बीच बॉलीवुड की सेंसेशनल डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में नोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए हैं। नोरा इस बात से बेहद खुश हैं। वह इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए खास तौर मोरक्को गईं और यहां दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाया। इससे पता चलता है कि नोरा फतेही तेज़ी से बुलंदी की सीढ़ी चढ़ रही हैं।
नोरा ने ऊंट की सवारी का भी पहली बार लुत्फ उठाया-
बता दें कि बॉलीवुड की सेंसेशनल डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही दर्शकों के दिल पर राज करती है। दर्शकों द्वारा उनके डांस को खूब पसंद किया जाता रहा है। जिससे उनकी अदाकारी में और चार चांद लग जाते हैं। इसी बीच नोरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद मोरक्को के एक रेगिस्तान को चुनकर वहां जश्न मनाया। इस दौरान नोरा ने रेगिस्तान में जीप चलाने से लेकर ऊंट की सवारी का भी पहली बार लुत्फ उठाया। इसके साथ ही नोरा ने जश्न के दौरान जमकर डांस भी किया।
केक काटने से पहले बताई ये बात-
वहीं नोरा 20 मिलियन फॉलोवर्स पूरे करने पर मोरक्कन अंदाज में दोस्तों के साथ जमकर थिरकीं और साथ ही मोरक्कन चाय का भी लुत्फ उठाया। इसके बाद नोरा ने अपनी टीम और दोस्तों के साथ केक काटा। इसके साथ ही केक काटने से पहले उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्त के कहने पर इन्स्टाग्राम अकाउंट बनाया थाण् उनकी दोस्त ने कहा था कि तुम इससे अच्छे पैसे कमा सकती हो। इसके बाद नोरा ने जब 1 मिलियन का आंकड़ा पार किया और अब वह 20 मिलियन पर पहुंच गई हैं।