Breaking News featured देश बिज़नेस

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक निपटा ले सभी रुके काम

बैंक

अक्टूबर के महीने में बहुत सारे त्यौहार आते हैं। इस बार भी अगले महीने पूरे देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जायेगा। फेस्टिव सीजन के दौरान बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। हालांकि इस बार अक्टूबर के महीने में बहुत सारी छुट्टी होने के कारण बैंक केवल आधे महीने ही खुलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार गजटेज, स्थानीय और दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार को मिलाकर के बैंकों में करीब 15 दिन की छुट्टियां रहेंगी।

ATM में रहेगी पर्याप्त नकदी

हालांकि लोगों की सुविधा के लिए ATM में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की जाएगी इसके अलावा ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग भी जारी रहेगी, जिससे लोगों को काफी कम परेशानी झेलनी पड़ेगी। बता दें कि छुट्टियों की शुरुआत इस बार 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती से होगी जो शुक्रवार को पड़ेगा।

RBI की वेबसाइट पर जारी छुट्टीयां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के मुताबिक अक्टूबर के महीने में दूर्गा पूजा, महासप्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात/लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा के मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक

  • 02 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी04 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  • 08 अक्टूबर, गुरुवार- चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
  • 10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार अवकाश
  • 11 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  • 17 अक्टूबर, शनिवार- कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी
  • 18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  • 23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी
  • 24 अक्टूबर, शनिवार- महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी
  • 25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
  • 26 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी
  • 29 अक्टूबर, गुरुवार- मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी
  • 30 अक्टूबर, शुक्रवार- बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
  • 31 अक्टूब,र शनिवार- महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी

बता दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के हिसाब से हैं। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से होगा।

बैंकों के विलय से गिरा मार्केट, पंजाब नेशनल बैंक को लगा बड़ा झटका

Related posts

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2018 के परिणाम किये घोषित

Samar Khan

पीएनबी घोटाला: सिन्हा का पीएम पर तंज, चौकीदार-ए-वतन सो गया

Vijay Shrer

किसान आंदोलन: राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किया ये एलान

sushil kumar