Breaking News यूपी

किसान आंदोलन: राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किया ये एलान

WhatsApp Image 2021 05 25 at 7.25.02 PM किसान आंदोलन: राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन ने किया ये एलान

लखनऊ। 26 मई को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर इस दिन को राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन धिक्कार दिवस के रूप में मनाएगी। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक रामनिवास यादव ने बताया कि छह माह से चल रहा आंदोलन नकली किसानों का आंदोलन है। असली किसान आज भी अपने खेतों में अपना काम कर रहे हैं तथा फसल उगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश में पिछली बार से ज़्यादा फ़सल इस बार हुई है। नकली किसानों द्वारा बॉर्डर पर तथा उसके आसपास अराजकता फैलाई जा रही है। बलात्कार, हत्याएं की जा रही हैं तथा सरकार विरोधी काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस दिन को हर किसान एवं भारतवासी धिक्कार दिवस के रूप में हमेशा याद रखेंगे कि कैसे नक़ली किसान विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के पैसे पर मटर बिरयानी और पनीर की दावत उड़ा रहे हैं। साथ ही सरकार एवं किसान विरोधी काम कर रहे हैं। जिससे देश का किसान बदनाम हो रहा है।

रामनिवास ने बताया कि इनके किसान विरोधी एवं देश विरोधी कृत्य से पूरी दुनिया में देश की बदनामी हो रही है। आज जब कोरोना जैसी महामारी से देश संघर्ष कर रहा है तब किसान आंदोलन एवं काला दिवस के नाम पर इस जंग में व्यवधान डालने का काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से देश की जनता एवं किसान इन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि असली किसान सरकार द्वारा जारी नीतियों का फायदा लेकर अपनी खेती कर रहा है, जिससे खेतों में फसल लहलहा रही है, परंतु दलाल परेशान हैं।

Related posts

जमीन विवाद: कलयुगी बेटे ने बाप को ट्रैक्टर से रौंदा, गिरफ्तार

Pradeep sharma

नोटबंदी पर सरकार 5 दिन में दे जवाब : सुप्रीम कोर्ट

shipra saxena

दैनिक राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए कितना लाभकारी होने वाला है

Aditya Mishra