Breaking News featured मनोरंजन

चार वर्ष पूर्व 30 सितम्बर को ही रिलीज हुई थी MS Dhoni: The Untold Story

सुशांत सिंह राजपूत की मौत
  • भारत खबर || नई दिल्ली 

MS Dhoni: The Untold Story: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुपर डुपर हिट फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी आज से 4 वर्ष पूर्व आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

सुशांत ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने के लिए उन्होंने तकरीबन ढाई सौ सवाल पूछे थे। उसके बाद कहीं जाकर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की नकल करने की पूरी प्रैक्टिस की थी।

सुशांत ने बताया था कि 12 महीने की तैयारी में उनकी महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात महज तीन बार ही हो सकी थी। सुशांत सिंह महेंद्र सिंह धोनी उनके जीवन की कहानी को बखूबी जानने के बाद दूसरी मुलाकात में उन्होंने ढाई सौ सवालों के लिस्ट थमा दी।

धोनी की स्टाइल में बात करना, चलना, बोलना और क्रिकेट खेलने का अंदाज भी उनके ही जैसा कॉपी करने की पूरी कोशिश करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने भरपूर मेहनत की थी और उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एक सुपर डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी।

आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है। बॉलीवुड के दुष्चक्रों का शिकार होकर उन्होंने अपनी जान दे दी। अब मौत की जांच के नाम पर गहरी राजनीति चली जा रही है। सीबीआई एसीबी जैसी एजेंसियों ने जांच तो शुरू कर दिया है लेकिन इतने दिनों के बाद भी कोई ठोस परिणाम हाथ ना लगाना यह बताता है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे प्रतिभावान कलाकारों के चले जाने के बाद भी किसी को कोई गम नहीं है।

 

 

 

Related posts

‘सपना ने चलवाई गोली’ देखें कैसे थिरकते हुए कर दिया भीड़ को बेकाबू

bharatkhabar

मनोज तिवारी का वो शब्द, जिसके लिए सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानिए पीछे की पूरी कहानी

Trinath Mishra

कांग्रेस-बीजेपी समेत 11 दलों ने किया नगालैंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

Breaking News