featured बिहार मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में दर्ज FIR, सुशांत के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

sushant singh rajput 3 रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में दर्ज FIR, सुशांत के पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत पिता केके सिंह के बयान पर पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत पिता केके सिंह के बयान पर पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक एफआईआर सुशांत के पिता के कहने पर दर्ज की गई है। सुशांत के परिवार का कहना है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार ने सुशांत को धोखा दिया है। रिया और उनके परिवार ने सुशांत के पैसे हड़पकर उनको मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं सुशांत को उनके परिवार से पूरी तरह अलग कर दिया था।

बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है। यह टीम मुंबई पहुंचकर वहां कि पुलिस से मिलकर जरूरी कागज़ात हासिल करेगी। बिहार की पुलिस टीम में दो इंस्पेक्टर और 2 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। इस केस में पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को आईओ बनाया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/ec-annoyed-by-ilaji-murmus-statement/

वहीं रिया चक्रवती लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थी। रिया ने अपने एक बयान में मुंबई पुलिस को बताया था कि वो और सुशांत इस साल अंत में शआदी करने वाले थे। रिया ने ये भी बताया था कि वो और सुशांत पूरे लॉकडाउन साथ में ही रहे लेकिन किसी बात पर झगड़ा होने के बाद वो सुशांत का घर छोड़कर अपने घर चली गई थी।

Related posts

मेरठ: छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Aditya Mishra

होली के दिन दोपहर तक बंद रहेगी मेट्रो, जानिये क्या होगा असर

Aditya Mishra

आने वाली है नोटबंदी सालगिरह, पार्टी मनाएगी एंटी ब्लैक मनी डे

piyush shukla