featured यूपी

होली के दिन दोपहर तक बंद रहेगी मेट्रो, जानिये क्या होगा असर

मेट्रो होली के दिन दोपहर तक बंद रहेगी मेट्रो, जानिये क्या होगा असर

लखनऊ। मेट्रो की सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो रेल प्रशासन ने नया निर्णय लिया है। इसके तहत होली के दिन सुबह छह बजे से दोपहर 2.30 मिनट तक लखनऊ मेट्रो को बंद रखा जाएगा। यानि होली के दिन सुबह से लेकर दोपहर तक मेट्रो को बंद रहेगी।

दोपहर बाद फिर हाजिर होगी मेट्रो

इसके बाद 2.30 बजे के बाद से एक बार फिर मेट्रो राजधानीवासियों की सेवा के लिए हाजिर हो जाएगी। मेट्रो रेल प्रशासन ने होली पर हुड़दंग और कम यात्रियों को देखते हुए ये निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में किसानों के भारत बंद के दौरान भी मेट्रो का बंद रखा गया था। ये निर्णय मेट्रो की सुरक्षा को लेकर उठाया गया था।

अब होली पर भी मेट्रो प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। इससे फिलहाल होली पर सड़क पर ट्रैफिक का लोड बढ़ने की संभावना है, लेकिन मेट्रो की सुरक्षा के लिए ये निर्णय सही जान पड़ता है।

2014 में शुरू हुआ था मेट्रो का काम

बता दें कि लखनऊ मेट्रो का सबसे पहला रूट ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक था। इसका काम 27 सितंबर 2014 में शुरू हुआ था। इसके बाद 2017 में इसने अपना पहला वाणिज्यिक संचालन शुरू किया था।

इसके बाद 2019 में लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक दूसरे रूट पर संचालन शुरू हुआ था। इस समय लखनऊ मेट्रो 22 स्टेशनों के साथ 22.87 किलोमीटर का सफर पूर्ण करती है।

हजरतगंज में ट्रेन रहती है अंडरग्राउंड

वहीं पूरी हजरतगंज इलाके में ये ट्रेन अंडरग्राउंड रहती है। हजरतगंज की विरासत को बचाने के लिए मेट्रो को अंडरग्राउंड रखा गया है। फिलहाल मेट्रो के और रूटों को बढ़ाने पर भी काम चल रहा है और जल्द ही विभिन्न रूटों के लिए निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

सड़क पर लोड हुआ कम, जाम से मिली राहत

गौरतलब है कि लखनऊ मेट्रो के आने से शहरवासियों को नई सौगात मिली है। इससे सड़क पर लोड कम हुआ है और लोगों को जाम से भी मुक्ति मिली है।

वहीं एयरकंडीशंड और आरामदायक होने के कारण भी लोग इसको बहुत पसंद कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो स्टेशनों की साफ-सफाई लोगों का मन मोह लेती है। वहीं इसमें सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहते हैं इससे भी लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

Related posts

हार झेलने के बाद कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए, जाने क्यों

Rani Naqvi

महागठबंधन पर बरसे अमित शाह, फिर दोहराई पुरानी बातें

kumari ashu

उत्तरी कश्मीर में आतंकवादी समूह और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, सेना के पांच जवान शहीद, 5 आतंकी ढेर

Shubham Gupta