featured देश

मास्क नहीं पहना तो 1 लाख का लगेगा जुर्माना होगी 2 साल की जेल..

corona mask 1 मास्क नहीं पहना तो 1 लाख का लगेगा जुर्माना होगी 2 साल की जेल..

भारत में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है। इस तरह भारत दुनिया में उन देशों से आगे निकलते जा रहा है जो इस इस वक्त कोरोना की मार सबसे ज्यादा झेल रहे हैं। इसके साथ ही भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि, भारत में कोरोना के मरीज बढ़ी ही तेजी से ठीक हो रहे हैं। जिसे राहत के तौर पर देखा जा रहा है। भारत में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या भी कम है। इस बीच झारखंड की सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है।

1800x1200 coronavirus 1 मास्क नहीं पहना तो 1 लाख का लगेगा जुर्माना होगी 2 साल की जेल..
झारखंड में मास्क न पहनने पर एक लाख रुपये का जुर्माना और 2 साल की जेल हो सकती है। झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 को पारित कर दिया। इसमें कहा गया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले और मास्क न पहनने वालों को 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

और ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस वजह से अब सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं है। सरकार ने फैसला किया है अब प्राइवेट हॉस्पिटल और बैंकेट हॉल का इस्तेमाल अब आइसोलेश वार्ड बनाने में किया जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/bravery-of-a-mother-imprisoned-in-cctv/
झारखंड की सोरेन सरकार ने जैसे ही ये फैसला किया वैसे ही झारखंड में लोगों का विरोध होने लगा। लोगों का कहना है कि, इतना सारी जुर्माना और सजा ठीक नहीं है।

Related posts

अमेरिका की पाक को नसीहत, घर में छिपे आतंकवाद को करे खत्म

lucknow bureua

कारगिल योद्धा को रुखसत करेगी सरकार..?, NRC में नहीं है पूर्व सैनिक का नाम

mahesh yadav

पटना एम्स ने शुरू किया इंसानों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, जाने कितनी कामगार है ये दवाई

Rani Naqvi