featured देश

विकास दुबे को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्विट, कहा कार पलटी लेकिन सरकार पलटने से बच गई

akhilash yadav विकास दुबे को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्विट, कहा कार पलटी लेकिन सरकार पलटने से बच गई

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे का खेल आखिरकार खत्म हो ही गया।

कानपुर। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे का खेल आखिरकार खत्म हो ही गया। पुलिस ने विकास दुबे को एंकाउंटर में ढेर कर दिया। जिस वक्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से यूपी लाया जा रहा था उस वक्त यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे था गाड़ी पलटने से विकास घायल हो गया और किसी तरह पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान पुलिस और विकास दुबे के बीच गोली चली जिसमें पुलिस और विकास दुबे दोनों को गोली लगी। इस मुठभेड़ में पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

 

https://www.bharatkhabar.com/police-reached-gangster-vikas-dubeys-wife-in-kanpur/

वहीं विकास दुबे को कमर और सिर में गोली लगी। जिसके बाद विकास दुबे को घायल अवस्था में अस्पलात में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे के एंकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव ने ट्विट किया है। अखिलेश ने अपने ट्विट में कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्विट के जरिए सरकार को घेरने कि कोशिश की है। क्योंकि बिना कुछ कहे भी उनके कहने का मतलब है कि सरकार न पहले इसलिए विकास दुबे की कार को पलट दिया गया है।

 

वहीं विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर भी अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को एक ट्विट किया था उसमें उन्होंने कहा था सरकार विकास दुबे की गिरफ्तारी की स्तिथि को साफ करें कि ये गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण है। सरकार इस बात को साफ करे। विकास दुबे को लेकर अखिलेश लगातार ट्विट कर रहे हैं।

Related posts

Corona Case In India: भारत में कोरोना की दस्तक, एक दिन में मिले 148 नए केस

Rahul

मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए तिब्बत के प्रधानमंत्री, तिब्बती के शरणार्थियों से जाना हाल

Rani Naqvi

Terrorists in Lucknow: सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित हुआ इन अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

Shailendra Singh