featured देश

विकास दुबे को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्विट, कहा कार पलटी लेकिन सरकार पलटने से बच गई

akhilash yadav विकास दुबे को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्विट, कहा कार पलटी लेकिन सरकार पलटने से बच गई

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे का खेल आखिरकार खत्म हो ही गया।

कानपुर। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे का खेल आखिरकार खत्म हो ही गया। पुलिस ने विकास दुबे को एंकाउंटर में ढेर कर दिया। जिस वक्त विकास दुबे को मध्यप्रदेश से यूपी लाया जा रहा था उस वक्त यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलट गई जिसमें विकास दुबे था गाड़ी पलटने से विकास घायल हो गया और किसी तरह पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान पुलिस और विकास दुबे के बीच गोली चली जिसमें पुलिस और विकास दुबे दोनों को गोली लगी। इस मुठभेड़ में पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

 

https://www.bharatkhabar.com/police-reached-gangster-vikas-dubeys-wife-in-kanpur/

वहीं विकास दुबे को कमर और सिर में गोली लगी। जिसके बाद विकास दुबे को घायल अवस्था में अस्पलात में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे के एंकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव ने ट्विट किया है। अखिलेश ने अपने ट्विट में कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्विट के जरिए सरकार को घेरने कि कोशिश की है। क्योंकि बिना कुछ कहे भी उनके कहने का मतलब है कि सरकार न पहले इसलिए विकास दुबे की कार को पलट दिया गया है।

 

वहीं विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर भी अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को एक ट्विट किया था उसमें उन्होंने कहा था सरकार विकास दुबे की गिरफ्तारी की स्तिथि को साफ करें कि ये गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण है। सरकार इस बात को साफ करे। विकास दुबे को लेकर अखिलेश लगातार ट्विट कर रहे हैं।

Related posts

गाजियाबाद स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, जानिए कैसे पाया गया आग पर काबू

Aditya Mishra

सेना प्रमुख की दो टूक, कश्मीर की आजादी चाहने वालों की इच्छा कभी नहीं होगी पूरी

lucknow bureua

सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर और चिन्यालीसौड़ हैली सेवा प्रारम्भ सीएम ने किया हरी झंडी देकर रवाना

Rani Naqvi