Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

ममता बनर्जी बोलीं भाजपा अपना रही दोहरा चरित्र, सोनभद्र में प्रियंका के साथ ज्यादती

mamata banerjee ममता बनर्जी बोलीं भाजपा अपना रही दोहरा चरित्र, सोनभद्र में प्रियंका के साथ ज्यादती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सोनभद्र जाने की अनुमति नहीं दी लेकिन भगवा पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के भाटपारा क्षेत्र का दौरा उस समय किया था जब वहां निषेधाज्ञा लागू थी।

इस सप्ताह भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हिरासत में ले लिया गया था और उन्हें सोनभद्र जाने से रोका गया था। सोनभद्र जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू थी।

बनर्जी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं इस घटना (प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने) की निंदा करती हूं। जो भी हुआ वह गलत है। दलितों पर अत्याचार होने की घटनाएं हुई हैं और अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद भाटपारा जाने दिया गया था। लेकिन पार्टी ने प्रशासन की सलाह पर कोई ध्यान नहीं दिया और कानून का उल्लंघन करते हुए 50 वाहनों के साथ वहां गये। बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रियंका ने क्या किया कि वह चार लोगों को अपने साथ ले गई थीं और मुझे लगता है कि तीन या चार लोगों को हमेशा अनुमति दी जानी चाहिए। हमने भाटपारा में ऐसा ही किया था। हम लोगों को रोकते नहीं हैं लेकिन वे (भाजपा) ऐसा करते हैं और फिर हमारे बारे में झूठ फैलाते हैं।’’

Related posts

Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, दी जानकारी, CM योगी ने जाना हाल

Rahul

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे: लुढ़की भारत की विश्व रैंकिग, 7 सालों में इतने पत्रकारों ने गंवाई जान

rituraj

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को राष्ट्रपति ने किया वीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित

Rani Naqvi