featured यूपी

Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, दी जानकारी, CM योगी ने जाना हाल

WhatsApp Image 2022 10 03 at 10.47.09 AM Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, दी जानकारी, CM योगी ने जाना हाल

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें फौरन आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

 

ये भी पढ़ें 

 

त‍िकुन‍िया ह‍िंसा की बरसी पर क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत पहुंचे लखीमपुर खीरी, सरकार पर बोला हमला

मेदांता ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहल यादव परिवार के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी।

1420993 whatsapp image 2022 10 03 at 15206 pm Mulayam Singh Yadav Health Update: मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन, दी जानकारी, CM योगी ने जाना हाल

 

 

डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे बेहद अहम

डॉक्टरों के मुताबिक, अगले 24 घंटे उनके हेल्थ के लिए बेहद अहम हैं और उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का अपडेट लिया और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

समर्थकों से अस्पताल न आने की अपील

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के समाचार से उनके समर्थक परेशान हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने एक अपील जारी करते हुए उनसे अस्पताल न आने को कहा है। सपा की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, आदरणीय नेताजी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी तबियत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय – समय पर दी जाएगी।

Related posts

मोनालिसा ने इमरान हाशमी के सॉन्ग ‘लुट गए’ पर किया सेक्सी डांस, वीडियो हुआ वायरल

Pooja

झारखंड:दो नाबालिग बहनों को 11 लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार

rituraj

गौ संवर्धन के क्षेत्र में युवा “दर्शन” की पहल , राठी नसल पर अनूठी क्रांति 

Mamta Gautam