Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

ममता बनर्जी बोलीं भाजपा अपना रही दोहरा चरित्र, सोनभद्र में प्रियंका के साथ ज्यादती

mamata banerjee ममता बनर्जी बोलीं भाजपा अपना रही दोहरा चरित्र, सोनभद्र में प्रियंका के साथ ज्यादती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सोनभद्र जाने की अनुमति नहीं दी लेकिन भगवा पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के भाटपारा क्षेत्र का दौरा उस समय किया था जब वहां निषेधाज्ञा लागू थी।

इस सप्ताह भूमि विवाद को लेकर सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हिरासत में ले लिया गया था और उन्हें सोनभद्र जाने से रोका गया था। सोनभद्र जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू थी।

बनर्जी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं इस घटना (प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने) की निंदा करती हूं। जो भी हुआ वह गलत है। दलितों पर अत्याचार होने की घटनाएं हुई हैं और अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठा रहा है, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के बावजूद भाटपारा जाने दिया गया था। लेकिन पार्टी ने प्रशासन की सलाह पर कोई ध्यान नहीं दिया और कानून का उल्लंघन करते हुए 50 वाहनों के साथ वहां गये। बनर्जी ने कहा, ‘‘प्रियंका ने क्या किया कि वह चार लोगों को अपने साथ ले गई थीं और मुझे लगता है कि तीन या चार लोगों को हमेशा अनुमति दी जानी चाहिए। हमने भाटपारा में ऐसा ही किया था। हम लोगों को रोकते नहीं हैं लेकिन वे (भाजपा) ऐसा करते हैं और फिर हमारे बारे में झूठ फैलाते हैं।’’

Related posts

विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर बने के BMC के नए मेयर

Rahul srivastava

मंगलसूत्र की एड से ट्रॉलिंग का शिकार Sabyasachi, अंडरगारमेंट्स में मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती दिखीं मॉडल्स, यूजर्स बोले- ऐसी उम्मीद नहीं थी

Saurabh

बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता मापी गई

shipra saxena