featured Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी राजस्थान

एक्शन मोड में आए राहुल गांधी, हार पर सभी प्रभारियों से मांगी रिपोर्ट

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- 'इट्स नॉट ब्रेकिंग, इट्स ब्रोकेन'

नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने अब सख्ती के मूड में दिख रहे हैं, दरअसल लोकसभा चुनाव में पार्टी की भीषण पराजय के बाद इस्तीफे के दौर से कांग्रेस अब आंतरिक मंथन की ओर बढ़ चली है। हार से नाराज राहुल गांधी ने राज्य के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है।
कांग्रेस के राज्य प्रभारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करके रिपोर्ट बनाएंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी राहुल को रिपोर्ट सौंपेंगी। जिसको लेकर हार की वजहों के कारण तलाशने के मकसद से प्रियंका नेताओं से मुलाकत भी कर रही हैं।
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद भी कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महज एक ही सीट जीत सकी। इतना ही नहीं अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद हार गए। हालांकि सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट कांग्रेस के पास बरकरार रखी, लेकिन उनकी जीत का अंतर कम हो गया। हार की वजहों पर मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related posts

देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

Rahul srivastava

एलन मस्क ने बदला लोगो, ट्विटर पर फिर से करवाई नीली चिड़िया की वापसी

Rahul

किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे किया जाम, गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन ब्लॉक

Hemant Jaiman