featured धर्म भारत खबर विशेष

देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

holi 2 देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

नई दिल्ली। रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में होली को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। आज होलिका दहव मनाया जाएगा तो कल यानि 10 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। होली रंगों का त्योहार है, मस्ती का त्योहार है। देश के कोने-कोने से होली के अलग-अलग रंगों और मस्ती की तस्वीरें सामने आ रही हैं। आईए देखते हैं होली के त्योहार से जुड़ी ऐसी ही तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: मथुरा में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और लोगों ने होली का त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों ने खूब रंग उड़ाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए।

उत्तर प्रदेश: मथुरा के बांके विहारी मंदिर में लोगों ने होली के पहले खूब हुड़दंग मचाया। यहां लोगों ने जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए।

holi 3 देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी होली के उत्सव का रंग देखने को मिल रहा है। होली के रंग में लोग एक-दूसरे के चेहरों पर रंग लगा रहे हैं।बंगाल में भी होली के उत्सव का रंग देखने को मिल रहा है। कोलकाता में आज होली के त्योहार से पहले डोल उत्सव चल रहा है।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में होली की धूम रविवार से ही देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में होली के त्योहार से पहले महिलाओं ने रंगों से होली खेली।

holi 4 देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में होली का रंग देखने को मिल रहा है। कुल्लू में लोगों ने जमकर रंगों की होली खेली।

मध्य प्रदेश: भोपाल के गौहर महल में आयोजित ‘माटी की महक’ मेले के दौरान कलाकारों ने भगवान कृष्ण और राधा के रूप में फूलों की होली खेली।

holi 5 देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

मध्य प्रदेश: होली के रंग में डूबे मध्य प्रदेश के छात्रों ने रविवार को जबलपुर में खूब मस्ती की। इस दौरान छात्रों पर होली का सुरूर सिर चढ़कर बोला।

पंजाब: वहीं पंजाब में लोगों ने होली के एक दिन पहले, छोटी होली मनाई जा रही है। अमृतसर के शिवाला बाग भईया में लोगों ने फूल की होली खेली। इस दौरान लोगों में जोश और मस्ती देखने को मिली।

होली 2 देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

पंजाब: अमृतसर में कोरोना वायरस के खतरे के बीच होली को लेकर एक खास आयोजन किया गया, यहां पर लोगों ने इस बार रंगों की बजाए फूलों की होली मनाई।

holi देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

उत्तर प्रदेश: रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली के उत्सव के दौरान अलग तस्वीर देखने को मिली। यहां भगवान हनुमान बने एक कलाकार ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

तेलंगाना: इस साल होली पर कोरोना वायरस का भी असर देखने को मिल रहा है। हैदराबाद में एक कपल ने इससे बचने के लिए फेस मास्क लगाकर होली खेली।

झांकी ब्रज देश के अलग-अलग राज्यों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को रंगों में रंगा

गुजरात: अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर होली का त्योहार मनाया। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की।

Related posts

भारत-सिंगापुर की नौसेना के बीच कल से आयोजित होगा संयुक्‍त अभ्यास

mahesh yadav

‘मेरी जीभ में कैंसर है बहुत ही कष्ट में हूं, मैं आत्महत्या कर रहा हूं’

Trinath Mishra

पूर्वांचल में आज जुटेगी किसान महापंचायत, नरेश टिकैत होंगे शामिल

Aditya Mishra