featured उत्तराखंड राज्य

निकाय चुनावः पूर्व मुख्यमंत्री ने विजय कॉलोनी कैंट में किया मतदान

निकाय चुनावः पूर्व मुख्यमंत्री ने विजय कॉलोनी कैंट में किया मतदान

उत्तराखंडः सूबे में निकाय चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने विजय कॉलोनी कैंट रोड पर मतदान किया है। मालूम हो कि 7 नगर निगमों के मेयर के पद लिए 51 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हैं। 39 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के पदों के लिए 279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 38 नगर पंचायत के अध्यक्ष के पदों के लिए 226 प्रत्याशी इस बार चुनाव लड़ रहे हैं।निकाय चुनाव के लिए हलद्वानी में 263 बूथ और नैनीताल में कुल 366 बूथों पर मतदान हो रहा है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात है।

 

निकाय चुनावः पूर्व मुख्यमंत्री ने विजय कॉलोनी कैंट में किया मतदान
निकाय चुनावः पूर्व मुख्यमंत्री ने विजय कॉलोनी कैंट में किया मतदान

 

वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने भी निकाय चुनाव में मतदान किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए देहरादून के डिफेंस कालोनी पहुंचे। मुख्यमंत्री पत्नी के साथ डीएवी स्कूल पहुंचे थे। जहां वोट डालने के बाद सीएम ने प्रदेश में बीजेपी की एकतरफा जीत का दावा किया। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार में मतदान किया है।बता दें कि उत्तरकाशी नगर पालिका में सुबह 10 बजे तक 9.41 फीसदी, हरिद्वार नगर निगम में 10 बजे तक 13 फीसदी मतदान हुआ है।

इसे भी पढ़ेंःअयोध्या में दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किए रामलला के दर्शन

गौर करें कि उत्तराखंड में रविवार को हो रहे नगर निकाय चुनावों के लिए 16 नवंबर को चुनाव प्रचार बंद हो गया था। प्रचार खत्म होने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।

मेयर के पद लिए 51 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं

मालूम हो कि 7 नगर निगमों के मेयर के पद लिए 51 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 39 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के पदों के लिए 279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। साथ ही 38 नगर पंचायत के अध्यक्ष के पदों के लिए 226 प्रत्याशी चुनाव समर में उतरे हैं। निकाय चुनाव के लिए हलद्वानी में 263 बूथ और नैनीताल में कुल 366 बूथों पर मतदान जारी है।सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बले लगाए गए हैं ।

महेश कुमार यादव

Related posts

इंडियन नौसेना की पनडुब्बी बचाव की ताकत में हुआ इजाफा

mahesh yadav

इसरो ने दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्ससैट -2 ए का सफलता पूर्वक किया लॉन्च

shipra saxena

लॉकडाउन फेज-2 के दूसरे दिन गुरुवार को राजस्थान में 25 नए पॉजिटिव केस, थूकने के जुर्म में 2 गिरफ्तार

Shubham Gupta