featured देश

MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कांग्रेस ने PM से की खामोशी तोड़ने की मांग

MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कांग्रेस ने PM से की खामोशी तोड़ने की मांग

यौन शोषण का आरोप झेल रहे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भले ही इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं।कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खामोशी तोड़ने की मांग की है।एमजे अकबर पर अब तक सभी उम्र की 11 महिलाएं यौन शोषण, अश्लील हरकत जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। जिसमें एक विदेशी महिला भी शामिल हैं।

 

MJ अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कांग्रेस ने PM से की खामोशी तोड़ने की मांग

इसे भी पढे़ः#MeToo: विदेश से लौटकर बोले एमजे अकबर, बाद में दूंगा जवाब

रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने ‘मी मीटू’ कैंपेन के तहत सामने आए एमजे अकबर के खिलाफ यौन शोषण शर्मा ने कहा कि ये सरकार की मर्यादा और सवाल पीएम पद की गरिमा का सवाल है।देश में इतनी बड़ी बहस चल रही है और देश की जनता व महिलाएं इस पर पीएम मोदी की सोच जानना चाहती है। देश ये भी जानना चाहता है कि आप इस पर क्या करेंगे।आपको बता दें कि विदेश से से लौट रहे एमजे अकबर ने रविवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों पर बाद में बयान देंगे।

इसे भी पढ़ेः#MeToo: बदलाव लाने के लिए ऊंची आवाज में सच बोलना होगा: राहुल गांधी

रोजाना हो रहे नये खुलासों से उनपर केन्द्रीय मंत्री की कुर्सी को छोड़ने का जबर्दस्त दबाव है। भारतीय जनता पार्टी भी विपक्ष के निशाने पर हैं। कई महिला संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मांग की है कि एमजे अकबर को बिना देर किए पद से हटाएं। मालूम हो कि  एक विदेशी महिला समेत एमजे अकबर पर अब तक हर उम्र की 11 महिलाएं यौन शोषण और अश्लील हरकत जैसे गंभीर आरोप लगा चुकी हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

गांवों में देंगे रोजगार, रोकेंगे पलायन: पंचायती राज मंत्री

Shailendra Singh

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत को लेकर काला दिवस मनाएंगे ट्रांसपोर्टर्स

pratiyush chaubey

Breaking News