featured देश राज्य

#MeToo: बदलाव लाने के लिए ऊंची आवाज में सच बोलना होगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा-गली-गली में शोर है हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है

नई दिल्ली : देशभर में मी टू अभियान जोर पकड़ रहा है। इस अभियान के मद्देनजर कई बड़ी शख्सियतों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। रोजाना किसी बड़े नाम के खिलाफ महिलाएं सामने आ रही हैं और अपनी दास्तां बयान कर रही है। भाजपा में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बुधवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस करके सरकार को घेरा था।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

ट्वीट करके  दी प्रतिक्रिया

इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे मी टू अभियान के तहत एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी थी। जिसपर राहुल ने उस समय कोई भी जवाब नहीं दिया था। लेकिन अब उन्होंने एक ट्वीट करके मी टू के तहत सामने आने वाली महिलाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि परिवर्तन लाने के लिए सच्चाई को जोरदार और स्पष्ट तौर पर बताया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘मी टू’ अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं।

‘समय आ गया है

राहुल गांधी ने लिखा, ‘समय आ गया है कि सभी को यह सीखना चाहिए कि किस तरह से महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। मुझे खुशी है कि वह समाज जहां लोग चुप रहते थे, सामने नहीं आते थे, वैसे समाज का अस्तित्व खत्म हो रहा है। बदलाव लाने के लिए सच को जोरदार और बुलंद तरीके से बोला जाना चाहिए।

राफेल डील: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार कहा, अनिल अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं मोदी

माना जा रहा है कि यौन शोषण के आरोप लगने के बाद सरकार एमजे अकबर से इस्तीफा ले सकती है। वहीं महिला मंत्रियों सहित रीता बहुगुणा जोशी तक ने उनपर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है।

बाल-बाल बचे राहुल गांधी, स्वागत की आरती से गुब्बारों में लगी आग

Related posts

Valentine’s Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

Shailendra Singh

किन्नरों ने पिंडदान कर शुरु की वर्षाें पुरानी परंपरा

Rahul srivastava

चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच ने एक परिवार के लोगों को गोलियों से भूना

Rani Naqvi