featured देश राज्य

#MeToo: विदेश से लौटकर बोले एमजे अकबर, बाद में दूंगा जवाब

mj akbar #MeToo: विदेश से लौटकर बोले एमजे अकबर, बाद में दूंगा जवाब

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे आज विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा घेरने और यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्रकार ने एम जे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।

mj akbar #MeToo: विदेश से लौटकर बोले एमजे अकबर, बाद में दूंगा जवाब

विपक्षी दलों ने किया वार

वहीं इस खबर के फैलने के साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की है। तो वहीं भाजपा केंद्रीय मंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रही थी। संभावना है कि अकबर दोपहर या शाम तक यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे।

कई भाजपा नेता अकबर के पक्ष में 

साथ ही यह भी बताया जा रहा है अकबर के स्पष्टीकरण के बाद भाजपा भी अपना रूख स्पष्ट करेगी कि एम जे केंद्रीय मंत्री रहेंगे या नहीं। हालांकि भाजपा में कई नेता अकबर के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और जो आरोप उनके खिलाफ लगे हैं, वो मंत्री बनने से बहुत पहले का है।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि सबसे पहले अकबर को ही आरोपों पर जवाब देना है। सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान के जोर पकड़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि #MeToo अभियान फिल्मी दुनिया से होते हुए क्रिकेट की दुनिया पर भी पहुंच गया है। जहां एक महिला तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के ऊपर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है।

Related posts

जानिए क्यों देश में 78 YouTube न्यूज चैनल किए बैन , केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Rahul

भारत-मंगोलियन संयुक्‍त अभ्‍यास नोमेडिक एलीफैंट-XIV का हुआ भव्य उद्घाटन

Trinath Mishra

कृष्ण पर ट्वीट कर बुरे फंसे प्रशांत भूषण, अब दे रहे हैं सफाई

shipra saxena