featured दुनिया देश

चीन में भी मनाई गई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

चीन में भी मनाई गई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

नई दिल्ली: अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती चीन में भी मनाई गई है। इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए। स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के सबसे लोकप्रिय भजन गाए और चीन के स्कूली बच्चों ने उनके लोकप्रिय कथन सुनाए।

 

china चीन में भी मनाई गई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

 

ये भी पढें:

 

आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की चौखट पर पहुंचे ,12 बजे राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन

 

चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी की प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी। गांधी के अलावा युआन ने रवींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा भी बनाई थी, जिसे पार्क से सटे संग्रहालय में रखा गया है। भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी एक्विनो विमल ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को आयोजित समारोह में कई भारतीय राजनयिकों ने भी हिस्सा लिया।

 

ये भी पढें:

आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू
दिल्ली: छात्रों का आधार डाटा मांगने वाला सर्कुलर वापस लेगी केजरीवाल सरकार

 

By: Ritu Raj

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों की बुलाई बैठक

piyush shukla

एक बयान से मचा घमासान, अब साध्वी बोलीं बाबरी मस्जिद गिराने पर गर्व

bharatkhabar

आगरा: दो पत्नियों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh