Breaking News featured देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों की बुलाई बैठक

amit shah 1 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों की बुलाई बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर सरकार के सभी मंत्रियों के साथ एक बैठक करने के लिए दिल्ली में आमंत्रित किया है। यह बैठक बुधवार को दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर आहुत हो सकती है। इस बैठक में जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

amit shah 1 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रियों की बुलाई बैठक

मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बैठक जम्मू और कश्मीर राज्य की वर्तमान स्थिति और समस्याओं को लेकर आहुत की है। बीते हफ्तों में घाटी में हुई हिंसात्मक वारदातों के साथ वहां पर सामान्य जनजीवन की बहाली को लेकर चर्चा के जरिए इसमें सुधारात्मक स्थितियां लाने के संदर्भ में रखी गई है। केन्द्र सरकार और भाजपा इस मामले को लेकर बेहत संजीदा हैं।

बीते माह में हुई कई बड़ी वारदातें

बीते 14 जून को राइजिंग कश्मीर के संपादक की हत्या आतंकवादियों ने प्रेस कॉलोनी श्रीनगर के पास कर दी थी। उसी दिन राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब की हत्या कर फेंक दिया गया था। जिसका शव भी उसी दिन बरामद हुआ था। औरंगजेब ईद की छुट्टी पर घर आ रहा था। तभी आतंकवादियों ने उसका अपहरण कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

एक्शन में सेना

बीते रमजान के माह में केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर घाटी में सीजफायर की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद भी पूरे महीने घाटी में पत्थरबाजी और सेना पर हमले की घटनाएं होती रही। सीजफायर राज्य सरकार के अनुरोध पर किया गया था। जिसमें रविवार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मुलाकात के बाद हुई चर्चा में तय कर हटा लिया गया। सोमवार को सेना ने सीज फायर हटते ही 4 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया । जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा गठबंधन की सरकार के जरिए सत्ता में काबिज है।

Related posts

27 अप्रैल सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट

Rahul

सीएम तीरथ ने श्रद्धालुओं से की अपील, कोविड गाइडलाइन का करें पालन

pratiyush chaubey

‘कसौटी जिंदगी की 2’ के लिए शाहरुख खान ने एकता कपूर से मांगी इतनी फीस, डील पड़ी फीस

mohini kushwaha