featured देश राज्य

आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू

आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज किसान क्रांति यात्रा दिल्ली पहुंच रही है। किसानों की ये यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरु हुई थी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका मतलब है कि पांच से ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकते।

 

kisan आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा में जागरुकता रैली निकाली
उत्तराखंडः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर 8 कैदियों को रिहा किया जाएगा

 

किसान यात्रा से आज एनएच 24 और एनएच 58 पर जाम लगने के पूरे आसार हैं। दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से संभलकर यात्रा करने की अपील की है। किसान आज दिल्ली में राजघाट से संसद तक मार्च करने की तैयारी के साथ आए हैं। प्रशासन ने किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। संसद भवन और राजघाट के आसपास भी सुरक्षा व्यस्था बेहद चाकचौबंद कर दी गई है।

 

बता दें इससे पहले किसान यूनियन और सरकार की बातचीत से कुछ निकल नहीं पाया था जिसमें यूनियन ने किसानों की कर्जमाफी और सस्ती दरों पर बिजली की मांग की थी। किसान सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल की वाजिब कीमत ना मिलने से किसान खुदकुशी को मजबूर हैं। आंदोलनकारी किसान मृतक किसानों के परिवार के लिए पुर्नवास की भी मांग कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में किसान क्रांति यात्रा के दौरान किसानों ने सोमवार को फाइव स्टार होटल कंट्री इन के सामने प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि उन्हें होटल में नाश्ता और खाना खिलाया जाय। किसानों की दबंगई से होटल के कर्मचारी झुक गए और उन्हें किसानों की मांग मानने को मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद किसानों ने फाइव स्टार होटल में खाना खाया।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रथम उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा
उत्तराखंडः फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव में हंगामे के बीच कार्यकारिणी का गठन हुआ

 

By: Ritu Raj

Related posts

हरदोई जिले में पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी किया गिरफ्तार, लोगों से करता था ठगी

Rani Naqvi

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, नोएडा में ओले गिरे

Rani Naqvi

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, जेल से रवानगी को तैयार

Neetu Rajbhar