featured दुनिया

भूकंप के तेज झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया,सुंबा द्वीप में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

भूकंप के तेज झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया,सुंबा द्वीप में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र सुंबा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर जमीन से 10 किलोमीटर की नीचे गहराई में था। सुंबा द्वीप में करीब 750,000 लोग रहते हैं। सुंबा सुलावेसी द्वीप के 1,600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सुलावेसी में शुक्रवार को भूकंप और सुनामी आने से 800 से अधिक लोग मारे गए।

 

indonesia भूकंप के तेज झटकों से फिर हिला इंडोनेशिया,सुंबा द्वीप में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

 

ये भी पढें:

 

आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की चौखट पर पहुंचे ,12 बजे राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद अब ओडिशा में भी प्लास्टिक पर लगा बैन

 

इंडोनेशिया में आए भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से सुलावेसी द्वीप में मरने वालों का आंकड़ा 832 तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनामी से सबसे ज्यादा प्रभावित पालू शहर में राहत और बचावकर्मियों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस आपदा में जिंदा बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं। मृतकों में 11 लोग डोंगगाला के हैं और 821 पालू प्रांत के हैं। कुछ विदेशी नागरिक लापता हैं। लापता विदेशी नागरिकों में एक फ्रांस, एक साउथ कोरिया और कुछ दूसरे देशों के नागरिक हैं।

 

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से मची तबाही से जहां सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, वहीं हजारों लोग बेघर हो गए हैं। चारों ओर बर्बादी के मंजर नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुलावेसी में स्वयंसेवकों ने एक हजार से अधिक शवों के लिए सामूहिक कब्र खोदी। आपदा के कारण मची तबाही से निपटने के लिए इंडोनेशियाई प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की गुहार लगाई है।

 

ये भी पढें:

 

आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली पहुंचेगे, पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू
दिल्ली: छात्रों का आधार डाटा मांगने वाला सर्कुलर वापस लेगी केजरीवाल सरकार

 

By: Ritu Raj

Related posts

मुठभेड़ के दौरान 1 आंतकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Pradeep sharma

झारखंड के गोड्डा जिले में मवेशी चुराने के संदेह में दो मुस्लिमों को कथित रूप से पीट-पीटकर मार डाला

Rani Naqvi

अफ़ग़ानिस्तान को कब्जे में लेने के बाद तालिबान ने किए ये बदलाव

Rahul