मनोरंजन featured

देसी कहानी पर आधारित फिल्म सुई धागा लोगों को आ रही है रास, क्या है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-जाने

कैसी है सुई धागा देसी कहानी पर आधारित फिल्म सुई धागा लोगों को आ रही है रास, क्या है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-जाने

नई दिल्ली।  वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की मॉस्ट अवेटेड फिल्म सुई धागा रिलीज हो चुकी है जिसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वरुण और अनुष्का ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनाई जा रही है जिसमें अनुष्का ममता के किरदार में तो वरुण मौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

 सुई धागा
सुई धागा

फिल्म सुई धागा में भारत में बनी चीजों को बढ़ावा दिया जा रहा है और साथ ही ममता और मौजी के जीवन के उतार चढ़ाव को इस फिल्म में काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म को कुल 2500 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ के लगभग बताया जा रहा है।

बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो यह फिल्म पहले ही दिन काफी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि वरुण और अनुष्का की यह पहली फिल्म है जिसे दोनों साथ कर रहे हैं।

कैसी है फिल्म का कहानी
फिल्म सुई धागा की कहानी देसी कहानी पर आधारित फिल्म है जो कि आज के लोगों को काफी रास आ रही है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर अनुष्का शर्मा का उनके लुक को लेकर काफी मजाक उड़ाया था और उनके देशी लुक पर मीम्स भी बनाएं गए थे जिस पर अनुष्का शर्मा का कहना था कि उन्हें भी उन पर बनाएं मीम्स पसंद हैं।

ये भी पढ़ें:-

जाह्नवी कपूर ने कुछ इस अंदाज में पूरा किया सुई धागा चैलेंज, देखें वीडियो

बॉलीवुडः उत्तराखंड के इस गांव की वास्तविक कहानी हैअनुष्का और वरुण की सुई धागा फिल्म

Related posts

गुजरात चुनाव: बिना ब्याज के किसानों को ऋण देगी सरकार

Pradeep sharma

सैकड़ों साल बाद बना महासंयोग, जानें क्यों बजरंग बली के भक्तों के लिए खास

shipra saxena

केदारनाथ के टीजर रिलीज होने के बाद पुजारियों ने कहा फिल्म बैन होनी चाहिए

mahesh yadav