मनोरंजन featured

जाह्नवी कपूर ने कुछ इस अंदाज में पूरा किया सुई धागा चैलेंज, देखें वीडियो

जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली।  वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों जमकर अपनी फिल्म सुई धागा का प्रमोशन कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसी सिलसिले में अनुष्का और वरुण की ओर से सुई धागा चैलेंज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें अक्षय कुमार से शुरू हुए इस चैलेंज को सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर ने पूरा किया है और अब इस चैलेंज को जाह्नवी कपूर ने भी पूरा कर दिखाया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सुई में धागा डालती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने इस चैलेंज को कुछ ही सेकेंड में पूरा कर दिखाया।

 जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का चैलेंज

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने इस चैलेंज को वरीना हुसैन और आयुष शर्मा को आगे दिया है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा सलमान खान के जीजा और अर्पिता के पति हैं जिनकी जल्द ही फिल्म लवरात्रि रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म तश्त में नजर आएंगी। वहीं बात वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की करें तो दोनों की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में दोनों का देसी अंदाज देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि अब तक ये चैलेंज अक्षय कुमार, करण जौहर और आदित्य रॉय कपूर पूरा नहीं कर पाए। वहीं शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और सलमान खान ने इस चैलेंज को पूरा कर दिखाया। वरुण धवन ने सलमान खान के शो बिग बॉस में उन्हें सुई धागा चैलेंज दिया था जिसे उन्होंने पूरा करने के साथ कढ़ाई भी करके दिखा दी।

ये भी पढ़ें:-

अनुष्का शर्मा ने फिल्म सुई धागा का पोस्टर किया शेयर, कहा बहुत बढ़िया

Related posts

आरएसएस कार्यकर्ता की मौत पर ओवैसी ने दिया बयान, संघ का विरोध लेकिन हत्यारों को मिले सजा

Rani Naqvi

मध्य प्रदेश: स्वच्छता को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, गंदगी फैलाने वालों पर लगा 50000 का जुर्माना

Neetu Rajbhar

Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale का आज आखिरी दिन, जाकर डील्स का उठाये फायदा

Samar Khan