featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेशःपुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशःपुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशः फतेहपुर जिले में  लम्बे समय से पुलिस के द्धारा अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ के शख्त निर्देश पारित कर रखे हैं। जिसके चलते अब तक पुलिस ने कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया।

 

उत्तर प्रदेशःपुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशःपुलिस ने किया अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेःउत्तर प्रदेशःपति ने जबरन पत्नी को ज़हर पिलाकर हुआ फरार

पुलिस की ऑखों की किरकिरी बने कुछ शातिर अवैध असलहे का कारोबार कर रहे थे। यही नहीं एक छोटी फैक्ट्री का संचालन किये हुए थे। जहां पर असलहे बनाकर जनपद से लेकर गैर जनपदों में बेचने का कार्य किया करते थे। लेकिन एक कहावत है कि  अपराधी कितना भी शातिर हो क़ानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।

इसे भी पढ़ेःउत्तर प्रदेशः अवकाश प्राप्त व वर्तमान प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से की अभद्रता

आज फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के पोली गांव निवासी शमशाद और उसके सहयोगी शहजादे यह दोनों इनामियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछ-तांछ के दौरान आरेपियों ने  अवैध असलहे बनाने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर बताई गयी जगह गाढ़ा रोड बदनमऊ पुरानी हवेली गए ।

गौरतलब है कि आरोपियों को उनके बताए गए स्थान पर  वैध शस्त्र फैक्टरी जिसमे निर्मित अर्ध निर्मित असलहे बनाने के उपकरण बरामद किये। वहीं पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस अधीक्षक द्धारा खुलासा किया गया।

मुमताज़ अहमद

Related posts

नीतीश के साथ मिलकर पति सहित पूरे ससुराल को तबाह करेंगी लालू की बहू …

Rozy Ali

NCRB डेटा में खुलासा, 2019 में हर दिन 381 लोगों ने की खुदकुशी

Samar Khan

लालू के राजनीतिक भविष्य का कल होगा फैसला, कोर्ट सुनाएगा चारा घोटाला मामले में अपना फैसला

Breaking News