featured देश राज्य

मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़,पीड़िता का आरोप किसी ने नहीं की मदद

मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़,पीड़िता का आरोप किसी ने नहीं की मदद

नई दिल्ली: सरकार महिलाओं की सुरक्षा के कितने भी दावे कर ले बावजूद इसके महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, अपने यूरोपीय साथी के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर रही 22 साल की मणिपुर की छात्रा के साथ 11 सितंबर को कथित तौर पर चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की गयी थी।

 

mumbai मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़,पीड़िता का आरोप किसी ने नहीं की मदद

 

ये भी पढें:

 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई कहा,यशस्वी प्रधानमंत्री
पीएम मोदी आज बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने सोमवार को वाशी रेलवे पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि 11 सितंबर को जब वह वाशी से गोवंडी की ट्रेन में जा रही थी तभी एक जनरल डिब्बे में किसी अज्ञात शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपने साथी के साथ उस शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो किसी यात्री ने मदद नहीं की। आरोपी भागने में सफल रहा लड़की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर भी आपबीती लिखी।

 

ये भी पढें:

पत्नि जशोदा बेन ने क्यों लिया था पीएम मोदी से अलग होने का फैसला-खुद खोला बड़ा राज
जानिए: कब-कब और कौन-कौन से पद पर कार्यरथ रहे पीएम मोदी

 

By: Ritu Raj

Related posts

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने 30 जगहों पर मारा छापा, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया

Rahul

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का एलान, पहले मैच में राहणे बनेंगे कप्तान, दूसरे में लौटेंगे किंग कोहली

Saurabh

राजस्थान सरकार की बढ़ी मुश्किलें, गुर्जर समाज का आंदोलन

mohini kushwaha