featured देश

छत्तीसगढ़ः जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने लोगों को संबोधित किया

जन्माष्टमी महोत्सव छत्तीसगढ़ः जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने लोगों को संबोधित किया

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह कल रात स्थानीय गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं आश्रम शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरू रितेश्वर जी का कृष्ण भक्ति प्रवचन और भजन का श्रद्धालुओं के साथ श्रवण किया।

 

जन्माष्टमी महोत्सव छत्तीसगढ़ः जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने लोगों को संबोधित किया
छत्तीसगढ़ः जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने लोगों को संबोधित किया

जन्माष्टमी पर क्यो मनाया जाता है दही हांडी उत्सव, क्या है इसका महत्व

मुख्यमंत्री ने सद्गुरू रितेश्वर जी का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भक्ति में शक्ति होती है। भक्ति के लिए गुरू के आशीर्वाद की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सद्गुरू का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहे और वे हमेंशा छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें, जिससे लोगों का आध्यत्मिक कल्याण हो सके।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आनंदालय और न भोग न भाग वासना के प्रति जाग शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया।

जन्माष्टमी महोत्सव को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी वीणा सिंह ने भी सम्बोधित किया

मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, विधायक राजिम संतोष उपाध्यय, विधायक रायपुर नगर उत्तर श्रीचंद सुन्दरानी, छत्तीसगढ़ अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, इला कलचुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

नीलगाय के मामले पर आमने-सामने मोदी सरकार के 2 मंत्री

bharatkhabar

दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार और आपत्तिजनक भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम की तलाश, 3 लोग हिरासत में

Rani Naqvi

डिजिटल इंडिया पर बोले पीएम मोदी, बंद हुई दलाली, हक की लड़ाई बना अभियान

mohini kushwaha