देश featured

खेलों को अनिवार्य बनाने के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल, पीरियड होगा अनिवार्य

स्कूल में खेलों को बनाया जाएगा अनिवार्य खेलों को अनिवार्य बनाने के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल, पीरियड होगा अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से नई कवायद के तहत राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को कहा कि अगले साल से पाठ्यक्रम में 50 प्रतिशत की कमी करके स्कूलों में खेलों का पीरियड अनिवार्य किया जाएगा।

 राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

आपको बता दें कि एक एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हम एक ऐसे मंच पर आए हैं जहां खेल शिक्षा का हिस्सा नहीं है, यह शिक्षा है। शिक्षा मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि 2019 तक स्कूलों में पाठ्यक्रम 50 प्रतिशत कम कर दिया जाए और तब खेलों का पीरियड नियमित आधार पर होगा।’

उन्होंने कहा कि खेलों को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए मंत्रालय कई चीजों पर काम कर रहा है। राठौड़ ने कहा, ‘हम यहां भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि साई (अब स्पोर्ट्स इंडिया) 2022 तक अपने कर्मचारियों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती कर दी ताकि खेलों पर अधिक पैसा खर्च किया जा सके।’

उन्होंने कहा, ‘इस साल हमारे पास खेलों की विशेषज्ञता वाले 20 स्कूल होंगे और सरकार उनमें से प्रत्येक पर सात से दस करोड़ रुपये खर्च करेगी। हमारी योजना प्रत्येक स्कूल में दो या तीन मुख्य खेल रखने की है। ऐसे में उनका पूरा ध्यान उन्हीं खेलों पर केंद्रित होगा।’

ये भी पढ़ें:-

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया खेलो इण्डिया लोगो का शुभारंभ

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं खिलाडि़यों का मनोबल, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

Related posts

जमीन विवाद: कलयुगी बेटे ने बाप को ट्रैक्टर से रौंदा, गिरफ्तार

Pradeep sharma

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन, जाने कितने लोगों का हुआ टीकाकरण

Shailendra Singh

घाटी में सीजफायर को लेकर रविवार हो सकता है, ये अहम फैसला

mohini kushwaha