नई दिल्ली। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इण्डिया लोगो का शुभारंभ किया। यह लोगो नये भारत की ताजगी, चपलता और जीवन शक्ति को दर्शाता है। इस अवसर पर खेलमंत्री ने कहा, “हम तीव्र गति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नव भारत के दृष्टिकोण की वास्तविकता की ओर बढ़ रहे हैं, यह खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, खेलो इंडिया सामुहिक सहभागिता और खेलों में प्रगति की उत्कृष्टता के दोनों उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होगा। माननीय प्रधानमंत्री देश के युवाओं के साथ जुड़ने और संस्कृति के अंग के रूप में खेल को अपनाने में भारत का भविष्य देखते हैं।
बता दें कि ओगिलवी इंडिया द्वारा तैयार किए गए तीन-स्ट्रोक खेलो इंडिया लोगो में प्रतिरूपकता है, जिसमें अनगिनत सचित्र रूपों में अनुकूलनशीलता और लचीलापन शामिल है। यह भारतीय ध्वज का रंग, राष्ट्रीय गौरव और दल-भावना का संचार करता है। खेलमंत्री ने कहा, “हम भी उत्साहित हैं कि पूरे देश से इस प्रमुख कार्यक्रम, के लिए अदभुत प्रतिक्रिया मिली है और 31 जनवरी को खेलो इंडिया स्कूल खेल के उद्घाटन से इसका शुभारंभ किया जाएगा”
वहीं उल्लेखनीय है कि स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारित किए जाने वाले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, युवा खेलों और खेल मंत्रालय की प्रक्रिया के अनुसार एक आयोजन समिति की स्थापना के द्वारा भारत के स्कूल खेल संघ और भारत के राष्ट्रीय खेल संघ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। एसजीएफआई और एनएसएफ़ खेल खेलेंगी और खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की प्रतियोगिताओं पर वार्षिक कैलेंडर का संचालन करेंगी।