देश featured खेल

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं खिलाडि़यों का मनोबल, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं खिलाडि़यों का मनोबल, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

नई दिल्ली।  केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने बुलंद करने के लिए कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि अब तक एशियन गेम्स में भारतीय खिलाडि़यों की ओर से आठ स्वर्ण पदक देश के नाम किए गए हैं और ऐसे में और खिलाड़ियों का हौंसला बुलंद करने के लिए खुद राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से खिलाडियों को खाना सर्व किया जा रहा है जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़


आपको बता दें कि इस फोटो को सोशल मीडिया पर लोग खूब सराह रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में खेल मंत्री हाथ में ट्रे लिए हुए हैं, जिसमें खाना है। पता चला है कि खेल गांव में जब भारतीय खिलाड़ी और कोच खाना खा रहे थे, तब उन्होंने अपने हाथों से उन्हें खाना परोसा।

खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेल मंत्री का ये अंदाज जाहिर तौर पर खिलाड़ियों को खूब पसंद आने वाला है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर खेल मंत्री को धन्यवाद बोल रहे हैं। एक यूजर की ओर से लिखा गया है कि सरे खिलाड़ी का सम्मान कैसे करना है। वहीं, कोई इसे दिल को छू लेने वाली तस्वीर बता रहा है। मालूम हो कि पूर्व निशानेबाज राज्यवर्धन एथेंस ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीत चुके हैं।

ये भी पढे़ं:-

सदन में उठे पत्रकारों की स्वतंत्रता पर सवाल, राज्यवर्धन सिंह ने दी सफाई

विराट ने पूरा किया राठौर का चैलेंज, मोदी और अनुष्का को दिया चैलेंज

Related posts

IRFC भी 4,600 करोड़ रुपये का IPO लेकर तैयार, जानें किन कंपनियों के आईपीओ बाजार में उतरने की तैयारी

Trinath Mishra

बजट आवंटन 3 करोड़ 9 लाख रुपये का रहा लेकिन रक्षा पेंशन इसमें शामिल नहीं

bharatkhabar

खनन नीति के खिलाफ आरजेडी ने किया बिहार बंद, पैसेंजर ट्रेनों को रोका

Breaking News