featured देश बिहार राज्य

लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर तेजस्वी चिंतित,लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर तेजस्वी चिंतित,लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर चिंतित हैं। राजद प्रमुख का एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

 

lalu prasad yadav लालू प्रसाद यादव की ‘‘बिगड़ती’’ तबीयत को लेकर तेजस्वी चिंतित,लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

 

ये भी पढें:

केरल में बारिश थमने से लोगों को मिली राहत,बाढ की चपेट में आने से अब तक 370 लोगों की मौत
केरल बाढ़: बारिश थमने से लोगों को मिली राहत,सरकार ने गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित की
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केरल में बारिश और बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया

 

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि मैं कई बीमारियों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती अपने बीमार पिता को देखने गया था। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य और बढ़ते संक्रमण को देखकर व्याकुल हूं। प्रार्थना करिए कि वह जल्द स्वस्थ हों। विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।

 

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की अस्थायी जमानत को 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। एक वकील के अनुसार, अस्थायी जमानत की अवधि 17 अगस्त को खत्म हो रही थी, लेकिन लालू यादव के वकीलों ने हाईकोर्ट से इसे तीन महीने और बढ़ाने की मांग की थी। लालू यादव को मई में इलाज के लिए छह हफ्ते की अस्थायी जमानत दी गई थी, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने बढ़ा दिया था।

 

चारा घोटाले के एक मामले में दिसंबर 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखे गए थे। उन्हें जनवरी व मार्च 2018 में दो अन्य मामलों में दोषी करार दिया गया और 14 साल की जेल की सजा दी गई थी।

 

पाकिस्तान जाने पर बोले सिद्धूजरूरत पड़ने पर वह सभी को करारा जवाब देने के लिए तैयार
केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड, फैंस से भी किया मदद का अनुरोध

 

By: Ritu Raj

 

 

Related posts

आउट होने से किया इंकार तो मैच के बीच में ही होने लगी हाथा-पाई

mahesh yadav

Coronavirus India Update: देश में कोरोना के 2.58 लाख से अधिक नए मामले, ओमिक्रोन मामले 8,209

Neetu Rajbhar

यूपी में तबादलों का दौर जारी फिर हुए 20 आईएएस के तबादले

Pradeep sharma