देश featured मनोरंजन राज्य

केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड, फैंस से भी किया मदद का अनुरोध

kerala flood 2 1 केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड, फैंस से भी किया मदद का अनुरोध

नई दिल्ली।  केरल में बाढ़ से जूझ रहे सैकड़ो लोगों की मदद करने के लिए जहां देश के कई अलग अलग राज्यों से लोग बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं तो इस नेक काम में बॉलीवुड की महान हस्तियां भी पीछे नही है। आपको बता दें कि केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर जैकलिन फर्नांडिस जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां आगे आई हैं। इन सितारों ने अपने फैंस से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है।

केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड
केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए मसीहा बना बॉलीवुड

केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड

आपको बता दें कि बॉलीवुड से जिन लोगों ने केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आए हैं उनके नाम है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, ए आर रहमान,चित्रांगदा सिंह ,विद्या बालन, सोनम कपूर , जैकलिन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट जैसी तमाम हस्तियां केरल की मदद में योगदान दे रही हैं।

आपको बता दें कि इस मामले में अमिताभ बच्चन की ओर से भी ट्टीट कर लोगों से अपील की गई है कि… “केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है। सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं। हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए। मैंने किया है। आपको भी जरूर करनी चाहिए।” इसी बीच शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये दान में दिए हैं।

केरल में बाढ़ के हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं

इसके साथ ही जैकलीन की ओर से कहा गया है कि केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “केरल में बाढ़ के हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदना जरूरतमंद लोगों के साथ है। मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है।”अभिनेत्री ने अपने दोस्तों, प्रशसंकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से भी बाढ़ राहत कार्य में मदद करने की गुजारिश की।


ये भी पढ़ें:-

हरसिमरत बादल ने की खाद्य प्रसंस्‍करण कंपनियों से अपील, कहा केरल में बाढ़ पीडि़तों की सहायता करें

केरल में बाढ़ ने ली अब तक 357 लोगों की जान, राहत बचाव कार्य तेजी के साथ जारी  

राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से की बात

Related posts

सोनम दी वेडिंग की ऐसे हो रहीं हैं तैयारियां

mohini kushwaha

अब गुटखा-सिगरेट बेचने वालों को मानने होंगे ये नियम वरना कटेगा चालान

Shailendra Singh

शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा के साथ करती दिखीं मस्ती, देखें वायरल वीडियो

Kalpana Chauhan