featured देश राज्य

अपना मांगों को लेकर महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

अपना मांगों को लेकर महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी संगठन (एमएसईओ) के अध्यक्ष मिलिंद सरदेशमुख ने कहा कि तालुका स्तर तक के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिसमें शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। ये कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जा रहे हैं।

 

मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान
मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान

ये भी पढें:

महाराष्ट्र में जलगांव नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने शिवसेना को दिया करारा झटका
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी ने जलगांव पर जमाया कब्जा,सांगली में NCP-कांग्रेस आगे

हड़ताल के परिणामस्वरूप मुख्यालय, मंत्रालय, कलेक्ट्रेट, तहसील और तालुका स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। यही नहीं शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सा एवं अन्य संबंद्ध संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित होगा।

 

वहीं कर्मचारी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी परिसंघ भी हड़ताल में शामिल होगा, क्योंकि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि उनकी मांगें पूरी होंगी। वहीं देशमुख ने मीडिया को बताया, ‘सरकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बावजूद हमारी मांगों पर चुप बैठी है, जिसमें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करना शामिल है, जिसे एक जनवरी 2016 से प्रभावी होना है।’

 

ये भी पढें:

 महाराष्ट्र: फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग,आज से जेल भरो आंदोलन की शुरूआत
महाराष्ट्र : फिर मराठा आंदोलन हुई हिंसक,पुणे-नासिक हाइवे पर 30 से ज्यादा बस-ट्रक फूंके गए

By: Ritu Raj

Related posts

मणिपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, 8 विधायक बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

pratiyush chaubey

पठानकोट एयरफोर्स स्‍टेशन के पास तीन हथियारबंद संदिग्‍ध देखे गए, तलाश अभियान शुरू

Rani Naqvi

बलियाः नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Shailendra Singh