मनोरंजन featured

एक बार फिर चर्चा में आई प्रियंका चोपड़ा, ये रही वजह

priyanka chopra 1 एक बार फिर चर्चा में आई प्रियंका चोपड़ा, ये रही वजह

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। कभी अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्तें को लेकर तो कभी फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। सलमान ख़ान के साथ ‘भारत’ फ़िल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा क्रिस प्रैट के लीड रोल वाली हॉलीवुड फ़िल्म ‘काउबॉय निंजा वाइकिंग‘ के लिए चर्चा में हैं। किसी भी बॉलीवुड हीरोइन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

रिश्ते को लेकर हेडलाइन बनी प्रियंका

इन सबके बीच प्रियंका फ़िल्मों के अलावा अपने से दस साल छोटे अमेरिकी अभिनेता और सिंगर निक जोनास के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी हेडलाइन में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में दोनों की सगाई और शादी की बातें भी मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक छाई रही हैं। यह भी ख़बरें आईं कि प्रियंका अपनी शादी की वजह से ‘भारत’ से अलग हुई हैं! प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा प्रियंका की शादी के सवाल पर चुप्पी साध रखी है।

इस बीच सिंगापुर से प्रियंका के कुछ फोटोज और वीडियोज़ भी सामने आई हैं। जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं। मुंबई से लेकर गोवा और न्यूयॉर्क से लेकर सिंगापूर तक प्रियंका निक की हाथों में हाथ डाले देखी गयी हैं। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट यह है कि विदेश से लौटने के बाद सोमवार देर शाम प्रियंका दिल्ली होते हुए मुंबई लौट आई हैं। मुंबई कलीना एयरपोर्ट पर प्रियंका कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। ब्लू और ब्लैक आउटफिट में हाथों में बैग लिए प्रियंका काफी कूल लग रही हैं।

ये भी पढ़ें:-

जब सलमान खान ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को इग्नोर तब बदले में मिला ये जवाब

निक जोनस के संग पक्की हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी? , ये रही वजह

रेखा के साथ प्रियंका चोपड़ा का ऐसा डांस, खूब हो रहा है वायरल

न्यूयॉर्क की सड़कों पर अचानक से प्रियंका चोपड़ा ने किया ये, हुआ ये हाल

Related posts

दक्षिण सुपरस्टार विजय, अजित और धनुष के बारे में सबकुछ बता सकते हैं शाहरुख खान

Trinath Mishra

4 मार्च 2022 का पंचांग: फुलेरा दूज आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट, आज शाम लेंगे शपथ

pratiyush chaubey