बालियाः हल्दी थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक युवक को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने 14 साल की एक किशोरी का पहले अपहरण किया और फिर बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
मां की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, बीते 12 अगस्त को गांव के ही रहने वाले प्रकाश यादव ने किशोरी का अपहरण कर लिया और उसके साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में जब किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने केस अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी को शुक्रवार को बरामद कर लिया गया था। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई और जिसके बाद बलिया की एक स्थानीय अदालत में बयान दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने न्यायालय में दिए बयान में युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।