featured दुनिया

उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के गांवों में हुई गोलीबारी, 30 लोगों की मौत

उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के गांवों में हुई गोलीबारी, 30 लोगों की मौत

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में एक हमला हुआ जिसमें गांव के कम-से-कम 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घातक हमले मवेशी चुराने और अपहरण करने वाले गिरोहों ने किया है। जामफारा राज्य के माराडुन जिले के पांच गांवों में मंगलवार को दोपहर बाद मोटरसाइकिलों पर सवार सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और मवेशी चुरा कर ले गए।

07 70 उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के गांवों में हुई गोलीबारी, 30 लोगों की मौत

भाजपा के पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदन मित्रा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 

हमले से प्रभावित एक गांव ग्याद्दे के सामुदायिक नेता जब्बी लैब्बो ने कहा कि हमने 30 शव बरामद किए हैं। इनमें से 26 शवों को दफना दिया गया है जबकि चार अन्य को दफनाने की तैयारी चल रही है। लैब्बो ने यह भी बताया कि सक्किदा में सात , फरीन जारे में चार, ओरावा में आठ , ग्याद्दे में सात और सबोन गैरी में चार लोगों की मौत हो गई है। आरोवा निवासी सुले माडा ने बताया कि सात अन्य लोग लापता हैं , ऐसा लगता है , हमले से बचने की कोशिश में वे लोग पास की एक नदी में कूदें होंगे और डूब गए होंगे।

Related posts

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 6 साल के बच्चे का नाम,रंग लाई लॉकडाउन की मेहनत

Aditya Mishra

भारतीय सेना के जवानों ने की बाबा अमरनाथ की आरती

Rani Naqvi

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उद्योगपतियों का 23 खरब रुपये का कर्ज माफ करने का किया दावा

Aman Sharma