featured Breaking News दुनिया

चौथे कार्यकाल से पहले रूस में पुतिन का विरोध, 1600 गिरफ्तार

anti putin 3 new 15255841 चौथे कार्यकाल से पहले रूस में पुतिन का विरोध, 1600 गिरफ्तार

व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार रूस की सत्ता पर अपना परचम लहराया है। वह लगातार चोथी बार रूस में राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। सोमवार को प्रेजिडेंट के रूप में वह अपने चौथे कार्यकाल की शुरूआत करेंगे, लेकिन उससे पहले रूस के मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग समेत बीस शहरों में शनिवार को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद उनके विरोधी नेता और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे अलेक्सी नवाल्नी समेत 1600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अकेले मास्को में ही 500 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं।

 

anti putin 3 new 15255841 चौथे कार्यकाल से पहले रूस में पुतिन का विरोध, 1600 गिरफ्तार
Source: Dainik Bhaskar

 

पुतिन के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह रूस के लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुतिन उनके जार नहीं हैं। इससे पहले मई 2012 में भी पुतिन के तीसरे कार्यकाल के वक्त भी दसों हजार लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुतिन पर लगातार विपक्ष के दमन का आरोप लगता रहा है।

 

पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने इतने लंबे वक्त तक रूस पर शासन किया। स्टालिन ने 1952 से 1982 तक रूस पर शासन किया। पुतिन 18 साल से रूस की सत्ता पर काबिज हैं।

 

सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप और यूक्रेन से क्रीमिया को हड़प लेने के चलते पुतिन का पिछला कार्यकाल चर्चा में रहा। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और 2016 में दुनिया भर में गिरी कच्चे तेल की कीमतों के बाद रूस की अर्थव्यवस्था को उबारना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वहीं इस चुनाव से पहले पुतिन ने लोगों से जीवन स्तर में सुधार का वादा किया था।

Related posts

घाटी के हालातों में सुधार, युवा पत्थरबाजी छोड़, ले रहे खेलों में रूची

Rani Naqvi

तो बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ेगी जीतन मांझी की पार्टी, जानें क्या कहा पूर्व सीएम ने

bharatkhabar

देवरिया: गहने-नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

Shailendra Singh