सोनम कपूर की शादी को लेकर घरवाले ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त है। इसी बीच सोनम कपूर के चाचा और अभिनेता संजय कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, 20 साल पुरानी इस तस्वीर में सोनम और संजय साथ में हैं, इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक कर देने वाला एक मैसेज भी लिखा है। संजय कपूर की पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिकियाएं दे रहे हैं। सोनम की शादी की डेट नजदीक आने के साथ ही कपूर परिवार के रिश्तेदार व करीबी लोग इक्ट्ठा होने लगे हैं।
संजय कपूर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सोनम कपूर हंसते हुए नजर आ रही हैं। संजय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”20 साल पहले, जब सोनम. हम दोनों ने मेरी शादी पर डांस किया था। अब मैं तुम्हारी शादी में डांस करूंगा। कितनी जल्दी समय बीत गया।” एक यूजर ने संजय कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, बहुत प्यारा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कैप्शन बहुत प्यारा है। यह बहुत अच्छी बात है। मेरी तरफ से कपूर परिवार को ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। वहीं फैन ने लिखा, आज पता चला कि आप और सोनम एक जैसे ही दिखते हैं। तीन घंटे पहले शेयर की गई संजय कपूर की पोस्ट को 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।