Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष राज्य

तो बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ेगी जीतन मांझी की पार्टी, जानें क्या कहा पूर्व सीएम ने

jitanram manjhi bihar तो बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ेगी जीतन मांझी की पार्टी, जानें क्या कहा पूर्व सीएम ने

पटना। चुनावों के दौर में किसी का कोई मजहब या इमान नहीं रह जाता है राजनीति के इसी पैंतरे को भलीभांति समझने वाले जीतन मांझाी ने अब ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में अकले भी चुनाव लड़ सकती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया।

मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ ऐसा ही कुछ चार साल पहले भाजपा नीत राजग के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी हुआ था। उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है।

मांझी ने पत्रकारों से कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दबाव है कि हम सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन दोनों ने हमें कम करके आंका है।”

Related posts

सरकारी नौकरी : सरकारी अस्पतालों में निकली 12,771 वैकेंसी, 28 हजार तक मिलेगी सैलरी

Rahul

मोदी इन अयोध्या: पाक को चेतावनी, सेना और धर्म का सम्मान, जानें और क्या कहा खास

bharatkhabar

बॉलीवुड का मौसम जल्द होने वाला है सुहाना, आप भी देखें

mohini kushwaha