Breaking News featured मनोरंजन

शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे ‘मूंगलसूत्र’ पर दी ये सफाई

06 22 शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे 'मूंगलसूत्र' पर दी ये सफाई

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में उनकी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो को लेकर ट्रोल हो गई थीं। जिसमें उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र पहना हुआ था। फैंस का कहना था कि ये और कुछ नहीं, बल्कि मंगलसूत्र है। अब अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

 

06 22 शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे 'मूंगलसूत्र' पर दी ये सफाई

 

अब प्रियंका ने इस बारे में सफाई दी है। अपनी गुपचुप शादी की अटकलों पर उन्होंने ट्वीट कर सभी को बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। प्रियंका ने ट्विटर पर अपने हाथ की फोटो डालते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा… मतलब हद है अटकलों की! ये बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट है। शांत हो जाइए। जब मेरी शादी होगी, मैं अपको जरूर बताउंगी और वो कोई राज नहीं होगा।’ प्रियंका ने जो फोटो डाली है उसमें साफ देखा जा सकता है कि वो कोई मंगलसूत्र नहीं, बल्कि बुरी नजर वाला ब्रेसलेट है।

 

 

गौरतलब है कि प्रियंका असम की ब्रांड अंबेसडर हैं जिसके चलते वह वहां गई थी। असम की फ्लाइट सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें से एक फोटो में उनके बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट जैसी चीज दिख रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये मंगलसूत्र जैसा लग रहा है जिसे ब्रेसलेट की तरह पहना गया है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट केंद्र से सोशल मीडिया के दुरुपयोग की जांच के लिये मंगी रिपोर्ट

Trinath Mishra

IPL और घरेलू क्रिकेट में नहीं नजर आएंगे सुरेश रैना, लिया संन्यास, अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा

Rahul

अपर्णा यादव का अखिलेश पर प्रहार, बोलीं पद छोड़ने का वादा करें पूरा

kumari ashu