Breaking News featured मनोरंजन

शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे ‘मूंगलसूत्र’ पर दी ये सफाई

06 22 शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे 'मूंगलसूत्र' पर दी ये सफाई

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में उनकी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो को लेकर ट्रोल हो गई थीं। जिसमें उन्होंने हाथ में मंगलसूत्र पहना हुआ था। फैंस का कहना था कि ये और कुछ नहीं, बल्कि मंगलसूत्र है। अब अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

 

06 22 शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाथ में बंधे 'मूंगलसूत्र' पर दी ये सफाई

 

अब प्रियंका ने इस बारे में सफाई दी है। अपनी गुपचुप शादी की अटकलों पर उन्होंने ट्वीट कर सभी को बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। प्रियंका ने ट्विटर पर अपने हाथ की फोटो डालते हुए लिखा, ‘हाहाहाहा… मतलब हद है अटकलों की! ये बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट है। शांत हो जाइए। जब मेरी शादी होगी, मैं अपको जरूर बताउंगी और वो कोई राज नहीं होगा।’ प्रियंका ने जो फोटो डाली है उसमें साफ देखा जा सकता है कि वो कोई मंगलसूत्र नहीं, बल्कि बुरी नजर वाला ब्रेसलेट है।

 

 

गौरतलब है कि प्रियंका असम की ब्रांड अंबेसडर हैं जिसके चलते वह वहां गई थी। असम की फ्लाइट सोशल मीडिया प्लाटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिसमें से एक फोटो में उनके बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट जैसी चीज दिख रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये मंगलसूत्र जैसा लग रहा है जिसे ब्रेसलेट की तरह पहना गया है।

Related posts

जाने युवराज सिद्धार्थ को कितने त्याग और कितनी कठिनाइयों के बाद भगवान बुद्ध बनने की सिद्धी प्राप्त हुई

Shubham Gupta

दलित महापुरुषों के लिए भाजपा ने सबसे ज्यादा काम किए : अमित शाह

bharatkhabar

केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे कुमार विश्वास

kumari ashu