Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

दिल्ली दुनिया की 22वीं सबसे पसंदीदा जगह, एशिया में मिला आठवां स्थान

WhatsApp Image 2018 03 22 at 3.37.11 PM दिल्ली दुनिया की 22वीं सबसे पसंदीदा जगह, एशिया में मिला आठवां स्थान

नई दिल्ली। भारत में अगर घूमने के बारे में किसी से पूछा जाए तो वो कहेगा कि उसे पहाड़ों पर बर्फबारी देखना पसंद है और इसके लिए वो शिमला, मसूरी या फिर कश्मीर जाना पसंद करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं घूमने के शौकीन लोगों की लिस्ट में हमारे देश की राजधानी दिल्ली भी है। जी हां. जिस तरह दिल्ली के लोग शिमला, कश्मीर और गोव जाना पसंद करते हैं ठीक उसी तरह दिल्ली को सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस मानने वालों की भी कोई कमी नहीं है। गर्मियों की छुट्टियों में और खासकर सर्दियों में सैलानियों का आना-जाना दिल्ली में लगा ही रहता है। WhatsApp Image 2018 03 22 at 3.37.11 PM दिल्ली दुनिया की 22वीं सबसे पसंदीदा जगह, एशिया में मिला आठवां स्थान

दिल्ली घूमने आने वाले सैलानियों का कहना है कि दिल्ली का ऐतिहासिक वजूद रहा है इसलिए हमे दिल्ली आना अच्छा लगता है। दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि उनका शहर यानी दिलवालों की दिल्ली साल 2018 में घुमने के लिए 22वीं सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। वहीं अगर एशिया की बात करें तो दिल्ली का स्थान आठवें नंंबर पर आता है। टूरिज्म से जुड़ी जानकारी देने वाली ऑनलाइन कंपनी ट्रिप एडवाइजर द्वारा जारी टॉप डेस्टिनेशन के लिए बनाई जाने वाली टैवलर्स चॉइस रैंकिंग में दिल्ली को 22वां स्थान मिला है।

इस सूची में दुनिया में शीर्ष स्थान पेरिस को मिला है। उसके बाद लंदन, रोम, बाली और क्रीट का स्थान आता है। कंपनी ने ये सूची उसकी साइट पर किए जाने वाले सर्च के आंकड़ों, स्थानों और खाने की जगहों की समीक्षा और उनकी रेटिंग का आकलन करके बनाई है। इसे पूरे एक साल की अवधि में जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से तैयार किया गया है। इस सूची में दुनियाभर के 402 में से 42 शहरों को चुना गया है। एशिया की सूची में आठवें स्थान पर नई दिल्ली, नौंवे पर गोवा और 16 वें पर जयपुर है। जबकि एशिया में पहले स्थान पर बाली को जगह मिली है।

Related posts

पाक मीडिया की सलाह, कोरियाई देशों की तरह संबंध सुधारे भारत-पाक

lucknow bureua

जाने आर्यन की रिहाई के बाद कैसा रहा किंग खान का जन्मदिन

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लांच किया ऑनलाईन पोर्टल ‘ई-आंकलन’

Rani Naqvi