featured देश राज्य

जवानों और अफसरों के बीच में मतभेद, चार साथियों को गोलियों से भून डाला

crpf soldier

नई दिल्ली। बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ 168 वीं बटलियन के कैंप पिछले कई दिनों से शांत नहीं थे। यहां तैनात जवानों और अफसरों के बीच में मतभेद और रंजिश जैसी स्थिति बनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि ड्यूटी को लेकर गजानंद और संतराम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते शुक्रवार को भी झगड़े और झड़प जैसी स्थिति बनी थी। जिसके बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

crpf soldier
crpf soldier

सूत्रों का कहना है कि चारों मृतक गजानंद का पक्ष ले रहे थे। बीते शनिवार दोपहर में एक बार फिर दोनों का विवाद हुआ। जो शाम होते-होते गहरा गया। सूत्रों का दावा है कि इस दौरान कैंप में मौके पर कई जवान थे। तभी संतराम ने अपनी इंसान को लोड किया और काफी देर तक चिल्लाता रहा और गोली चला दी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार शाम को सीआरपीएफ के एक जवाब ने अंधाधुंध फायरिंग की इसमें चार जवानों की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। गोली चलाने वाले जवान संतराम (फिरोजाबाद, यूपी) को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

वहीं सीआरपीएफ डीआईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि 168वीं बटालियन के जवान संतराम ने फायरिंग की। इसमें एसआई वीके शर्मा, एसआई मेघसिंह, एएसआई राजवीर एवं आरक्षक जीएस राव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी आरक्षक संतराम को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। धुर नक्सल प्रभावित इलाके में बने इस कैंप में सीआरपीएफ के 200 से ज्यादा जवान रहते हैं।

Related posts

राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, ट्वीट कर सरकार से पूछे सवाल

pratiyush chaubey

छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएएस डॉ. रोहित यादव बनाए गए जॉइंट सिकरेट्री

Rani Naqvi

सीएम केजरीवाल ने लिखा एलजी को पत्र, छठ पूजा की अनुमति देने का किया आग्रह

Neetu Rajbhar