बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में कांग्रेस की महिला नेता समेत एक और महिला की हत्या के बाद दहशद फैल गई है। सदर कोतवाली के निराला नगर में कांग्रेस नेता लीलावती और एक अन्य महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि महिलाओं के सर पर वार करके हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं के लाश घर से बरामद हुई है। लाशों को सबसे पहले सुबह के समय दूधवाले ने देखा और शोर मचाकर आसपास के सभी लोगों को जमा कर लिया। दूधवाले के मुताबिक दोनों महिलाओं का शव खून से लथपथ घर में पड़ा हुआ था।
मृतक दोनों महिलाओं में एक 60 वर्षीय लीलावती चौबे है जो पूर्व में कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है। वही दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डबल मर्डर की जांच में जुट गई है । पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं की हत्या बड़ी की निर्ममता से की गई है। हमलावर ने दोनों महिलाओं के सिर पर वार कर उन दोनों को मौत की नींद सुला दिया। वही मृतका कांग्रेस नेत्री लीलावती की बहन का कहना है की उसकी बहन कई साल पहले गावं की जमीन बेचकर शहर में ही मकान बनाकर रह रही थी और उसके पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है और उसका कोई संतान भी नहीं थी।