दुनिया

मिस्र में नाव पलटने से 42 लोगों की मौत

42 deaths from the boat overturns in Egypt मिस्र में नाव पलटने से 42 लोगों की मौत

काहिरा। मिस्र में भूमध्यसागर तट पर नौका पलटने से 42 लोगों की मौत हो गई। इस नौका में लगभग 600 शरणार्थी सवार थे। यह दुर्घटना बुधवार को काफ अल-शेख के पास हुई। समाचार एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौका में मिस्र, सीरिया, सूडान, एरिट्रिया और सोमालिया के शरणार्थी थे। मृतकों में 10 महिलाएं और दो बच्चे भी हैं।

42-deaths-from-the-boat-overturns-in-egypt

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तटरक्षक बल ने लगभग 150 लोगों को जीवित बचाया, जबकि लगभग 400 लोग अब भी लापता हैं। यह नौका राशिद और बाल्टिम के बीच से रवाना हुई थी। नौका में सवार शरणार्थी यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस साल 20 सितंबर तक लगभग 2,766 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग मुख्य रूप से लीबिया से थे।

Related posts

हाफिज और दाऊद के आतंकी कनेक्शन पर बेटे तल्हा ने लगाई मोहर

shipra saxena

WHO के नोबेल शांति पुरस्‍कार पर भड़का चीनी मीडिया

Aditya Gupta

जम्मू में पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना पर दागे मोर्टार

Rani Naqvi