देश

लखनऊ में गिरा निर्माणाधीन मेट्रो पिलर, कई मजदूर घायल

Lko लखनऊ में गिरा निर्माणाधीन मेट्रो पिलर, कई मजदूर घायल

लखनऊ। लखनऊ के आलमबाग में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर की शटरिंग गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। हालांकि इसमें और मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने मजदूर इसमें अब तक घायल हुए हैं। लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार जिन तीन मजदूरों को घायल बताया गया है उन तीनों मजदूरों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आलमबाग के सरदारीखेड़ा की है।

जिलाधिकारी राजशेखर ने यहां बताया कि आलमबाग क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के निर्माणाधीन खम्भों के बीच कंक्रीट की शटरिंग बनाने के दौरान वह अचानक टूट गयी, जिसके मलबे में दबकर मजदूर घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मौके पर श्रमिक काम कर रहे थे। उन सभी को मलबे से निकालकर फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गम्भीर है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह से यातायात काफी प्रभावित हुआ। वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। बहरहाल, अब मलबे को साफ कर दिया गया है और यातायात सामान्य है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।

Related posts

कोरोना के खिलाफ हिमाचल का बड़ा कदम, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू के साथ और कईं पाबंदिया लागू

Hemant Jaiman

कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ में बड़ा बदलाव, किए गए 26 आइपीएस अधिकारियों के तबादले

Rani Naqvi

तनाव के बीच अगले महाने पाकिस्तान जाएंगे राजनाथ सिंह

bharatkhabar