दुनिया

जोरदार भूकंप के झटके से हिला जापान, अब तक 9 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Earthquek जोरदार भूकंप के झटके से हिला जापान, अब तक 9 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

टोक्यो, 14 अप्रैल। जापान के दक्षिणी इलाके में आज आज 6.5 तीव्रता का भूकंप में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 700 लोग घायल हो गए जबकि अनेक मकान ध्वस्त हो गये और सड़कों को नुकसान पहुंचा। कुमामोतो प्रीफेक्चर आपदा प्रबंधन अधिकारी तकायुकी तातसुशिता ने बताया कि इनमें से दो मौतें माशिकी शहर में हुई है। कुमामोतो शहर से 15 किलोमीटर उत्तर पर स्थित माशिकी शहर भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इससे पहले रेड क्रास कुमामोतो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वहां इलाज के लिए 45 लोगों को भर्ती कराया गया है। उनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं।

इस बार भूकम्प 6.5 की तीव्रता से आया कई प्रकार से जन-धन कि हानि हुई और बहुत से लोगों के मलबे में दबे रहने की आशंका जताई जा रही है। अभी फिलहाल 45 लोगों के घायल हाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि कई मकान गिर गए और आग लग गयी। हालांकि अभी तक नुकसान का विवरण नही मिला है। लेकिन दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप रात नौ बजकर 26 मिनट पर मध्य क्युशु के कुमामोतो प्रीफेक्चर, बेहर कम गहराय 10 किलोमीटर, पर आया। जानकारों ने और अधिक नुकसान के बारे में बताते हुए यह स्पष्ट किया है कि इससे सुनामी आने का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकम्प आने के लगभग 30 मिनट बाद 5.7 तीव्रता का दूसरा भूकम्प भी आया।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव और सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि अधिकारियों को सूचना मिली है कि कुछ मकान गिर गए हैं। वे सूचनाएं और एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और पीड़ितों को बचाने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, 6.2 तीव्रता का भूकम्प मापा गया जबकि दूसरे भूकम्प की तीव्रता 5.4 थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शुक्रवार सुबह तक भूकंप के 103 झटके महसूस किए गए, जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता छह से ऊपर मापी गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और चार महिलाएं हैं।

Related posts

एप्पल करेंगी आईफोन 7 में आग पकड़ने के दावों की जांच

Anuradha Singh

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे सूरीनाम, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजली

rituraj

डोकलाम मुद्दे पर बातचीत से निकल सकता है हल- अमेरिका

Pradeep sharma