featured यूपी

लखनऊः शहर में बढ़ रहा है मनचलों का हौसला, सरेआम छेड़छाड़ और गाली-गलौज

लखनऊः शहर में बढ़ रहा है मनचलों का हौसला, सरेआम छेड़छाड़ और गाली-गलौज

लखनऊः शहर के दो अलग-अलग इलाकों से मनचलों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रविवार को अलामबाग एलडीए कालोनी मे सरेआम मनचलों ने एक युवती से छेड़छाड़ की, तो वहीं वजीरगंज में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को घर में घुसकर पीटा गया। पुलिस ने दोनो मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, एलडीए कालोनी की रहने वाली युवती रविवार को घर लौट रही थी, तभी मोहल्ले के ही रहने वाले राहुल थापा, आकाश और उनके दोस्तों ने छींटाकशी की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो वे गाली-गलौज पर उतारू हो गए। युवती के भाई ने जब विरोध किया तो मनचलों ने भाई की पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।

वहीं, दूसरी ओर वजीरगंज के मल्लाही टोला में रविवार रात मौलवीगंज के रहने वाले सैफी एक युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और धमकी देना लगा। शोर सुनकर युवती की बड़ी बहन दौड़ी तो मनचले सैफी ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दे डाली।

वहीं, गोमतीनगर मे एक और शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। जहां, ऑनलाइन वेबसाइट जीवन साथी डाट कॉम पर वर की तलाश कर रही एक युवती से धोखाधड़ी की गई है। आरोपी युवक ने युवती को बंधक बनाकर मारपीट की। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि वेबसाइट के जरिए विवेक तिवारी से उसकी बात होती थी। विवेक ने खुद को सरकारी विभाग का ठेकेदार बताया था। युवती से विवेक ने सगाई के बहाने अंगूठी और चेन ले ली, जिसके कुछ दिन बाद विवेक ने दहेज की मांग की। पीड़िता के इंकार करने पर विवेक ने उसे बंधक बनाकर उससे मारपीट की। विवेक ने पीड़िता से 25 हजार रूपए ट्रांसफर करवाए। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related posts

राम ने किसी से नहीं कहा कि हाथ में हथियार लेकर रैली करों: ममता बनर्जी

Rani Naqvi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक महीना पूरा, कर्नाटक पहुंचे राहुल

Rahul

28 दिन के झंझट से छुट्टी, 1 महीने का मिलेगा रिचार्ज, जानिए Airtel, Jio और Vi का सबसे बेस्ट प्लान

Neetu Rajbhar